धनबाद: बीबीएमकेयू में एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं होने से छात्र परेशान
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (बीबीएमकेयू) के 12 अप्रैल से शुरू होने वाले यूजी सेमेस्टर -5 की परीक्षा का एडमिट कार्ड एक दिन पहले तक डाउनलोड नहीं हो पा रहा है. विद्यार्थियों को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है. तकनीकी खामी की वजह से साइबर कैफे या मोबाइल से एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं हो पा रहा है. बता दें कि एडमिट कार्ड समय पर अपलोड नहीं होने की वजह से बीबीएमकेयू परीक्षा विभाग ने सेमेस्टर -5 की परीक्षा तिथि एक दिन आगे बढ़ा दी थी. 11 अप्रैल की परीक्षा की तिथि बढ़ाकर 24 अप्रैल कर दी गई है. शेष 12 अप्रैल से परीक्षा पूर्ववत होगी. परंतु 11 अप्रैल की शाम तक एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं होने की वजह से विद्यार्थी परेशान हैं.

Leave a Comment