Search

धनबाद: सरस्वती विद्या मंदिर भूली में छात्रों को लगाया गया टीका

 Bhuli : सरस्वती विद्या मंदिर भूली में शुक्रवार 21 अप्रैल को छात्रों को खसरा-रुबेला का वैक्सीन दिया गया. विद्यालय के प्राचार्य शिव बालक प्रसाद सिंह ने बताया कि जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से डॉ अभिषेक कुमार के दिशा निर्देश में स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों ने विद्यालय के 15 वर्ष तक के 538 छात्रों को टीका लगाया. उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को इसके लिए धन्यवाद दिया. सभी अभिभावकों से बच्चों के साथ आकर उन्हें वैक्सीन दिलाने का आग्रह किया गया. जो बच्चे छूट गए  उन्हें जल्द ही तिथि तय कर विद्यालय में टीका लगाया जाएगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp