Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : वर्तमान शिक्षा नीति से छात्रों को मिलेगा रोजगार : प्रो. स्वामी

राज्यपाल के एकेडमिक एडवाइजर व ओएसडी ने बीबीएमकेयू का लिया जायजा

Dhanbad : राज्यपाल के एकेडमिक एडवाइजर ई बालागुरु स्वामी और ओएसडी (ज्यूजुडिशियल) मुकुल एस चंद्र नारायण ने 14 जून को बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय, धनबाद के नए कैंपस पहुंचे कर एकेडमिक गतिविधियों का जायजा लिया. इस अवसर पर दोनों अधिकारियों ने विश्वविद्यालय के सभी पदाधिकारियों, शिक्षकों, संकायाध्यक्षों के साथ बातचीत की. इसके बाद विवि में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रो स्वामी ने कहा कि पहले की शिक्षा नीति रोजगार परक नहीं थी. वर्तमान शिक्षा नीति से छात्रों को रोजगार मिलेगा और बेरोजगारी का अंत होगा. उन्होंने संस्थान में जीरो करप्शन और ईमानदारी लाने, नियम व कानून के ऊपर अंतःचेतना को जागृत कर नैतिक और चरित्रवान बनने की बात कही. उन्होंने शिक्षकों को विश्लेषणात्मक और संख्यात्मक प्रश्न तैयार करने की सलाह दी ताकि विद्यार्थियों में तर्क क्षमता, निर्णय क्षमता और क्रिएटिव कैपेसिटी का विकास हो सके. शिक्षकों से वनवे टीचिंग को त्याग कर इंटरेक्शन को बढ़ाने की सलाह दी. इस अवसर पर कुलपति प्रो डॉ शुकदेव भोई के साथ सभी पीजी हेड्स, डीन, बीबीएमकेयू के सभी अधिकारी, अंगीभूत और संबद्ध कॉलेज के प्राचार्य उपस्थित थे. यह जानकारी बीबीएमकेयू के पीआईओ डॉ अजय कुमार ने दी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही