Search

 
 
 

धनबाद : रेलवे लाइन के नीचे बने गोफ की भराई जारी

 
Nirsa: थापर नगर रेलवे स्टेशन से एमपीएल जाने वाली रेलवे ट्रैक के नीचे बने गोफ की भराई का काम 26 अगस्त को भी जारी रहा. भराई कार्य का यह दूसरा दिन है. अधिकारियों ने कहा है कि जब तक पूरी तरह भराई नहीं हो जाती है, काम लगातार जारी रहेगा. एमपीएल से निकली छाई व पानी के प्रेशर से भराई की जा रही है. रेलवे, ईसीएल एवं एमपीएल के अधिकारियों का मानना है कि छाई से सुरंग एवं गोफ की स्थाई भराई की दिशा में यह कदम उठाया गया है. पानी के प्रेशर से छाई जहां-जहां छेद एवं खाली जगह होगा, वहां-वहां जाकर भर जाएगा. इधर, सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रेलवे दिल्ली-हावड़ा ग्रैंड कार्ड रेलवे लाइन के डाउन लाइन पर ट्रेनों के परिचालन की गति सीमा 30 किलोमीटर प्रति घंटा कर दी गई है. एमपीएल के रेलवे ट्रैक के नीचे बने गोफ से रेलवे ग्रैंड कार्ड लाइन की दूरी मात्न 40 मीटर है. यह भी पढ़ें : एक">https://lagatar.in/dhanbad-leaders-trying-to-big-a-simple-dispute/">एक

साधारण विवाद को ‘बड़ा’ करने की फिराक में नेता [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही