Search

धनबादः तालाबों व सरकारी जमीन की सूची एक सप्ताह में सौंपें- डीसी

Dhanbad : धनबाद डीसी आदित्य रंजन की अध्यक्षता में बुधवार को समाहरणालय सभागार में जल स्रोतों के संरक्षण, अतिक्रमण की रोकथाम और प्रदूषण नियंत्रण को लेकर टास्क फोर्स की बैठक हुई. डीसी ने सभी सीओ को निर्देश दिया कि अपने-अपने अंचलों में स्थित सभी तालाबों, नदियों, जल स्रोतों व सरकारी जमीनों की सूची तैयार कर एक सप्ताह के भीतर समर्पित करें. यदि कोई अतिक्रमण है तो उसकी प्रकृति का स्पष्ट विवरण शामिल करना अनिवार्य है. साथ ही जीपीएस युक्त फोटो भी संलग्न करें. इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. 

उन्होंने कहा कि जमीन की कमी के कारण केंद्रीय विद्यालय, ट्रांसपोर्ट नगर, अंतरराज्यीय बस टर्मिनल जैसी कई महत्वपूर्ण योजनाएं प्रभावित हो रही हैं. अंचल अधिकारियों को सरकारी जमीन या तालाबों पर अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश भी दिया. एसएसपी प्रभात कुमार ने कहा कि खनन क्षेत्रों में भी जल संरक्षण की दिशा में प्रभावी कार्य किया जा सकता है. मौके पर नगर आयुक्त रवि राज शर्मा, अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार, डीएसपी नौशाद आलम, सहायक नगर आयुक्त प्रकाश कुमार सहित सभी अंचल अधिकारी उपस्थित थे.

बेहतर अनुभव व ज्यादा खबरों के लिए ऐप पर जाएं

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Scan QR Code
Available on App Store & Play Store
Download for Android Download for iOS

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//