Search

धनबाद: निरंतर परिश्रम व उचित मार्गदर्शन से मिलेगी सफलता : आलोक

Dhanbad :  देश की सबसे प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षा यूपीएससी में 549 वां रैंक प्राप्त करनेवाले आलोक कुमार 10 जून को स्टील गेट स्थित चाणक्य आइएएस एकेडमी पहुंचे. यहां उन्होंने यूपीएससी और जेपीएससी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को सफलता का मंत्र बताया. उन्होंने निरंतर परिश्रम और उचित मार्गदर्शन में तैयारी करने की बात कही. उन्होंने अपनी भाषा में नोट्स बनाने, एनसीइआरटी की किताबों का गहन अध्ययन करने एवं करंट अफेयर्स की तैयारी के लिए समाचार पत्र पढ़ने की आदत डालने की सलाह दी. चाणक्य आइएएस एकेडमी के झारखंड हेड अभिनव मिश्रा ने बताया कि आलोक ने एकेडमी की धनबाद शाखा में ही तैयारी की थी. उन्होंने भी अभ्यर्थियों को सफलता के कई मंत्र दिए. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp