Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: सदर अस्पताल में राइट सबमांडिबुलर ग्रंथी का हुआ सफल ऑपरेशन

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) कोर्टमोड़ स्थित सदर अस्पताल में विगत 10 मार्च की देर शाम राइट सबमांडिबुलर ग्रंथी रोग से ग्रसित 22 वर्षीय युवती का सफल ऑपरेशन सदर अस्पताल के डॉक्टर धीरज कुमार व डॉक्टर रोहित गौतम ने किया. पीड़िता सोनाली कुमारी केन्दुआ की रहने वाली है जो पिछले एक वर्ष से भी अधिक समय से इस रोग से ग्रसित थी. वह कई अस्पतालों का चक्कर लगा चुकी थी. मगर सभी जगह से निराशा ही हाथ लगी. जानकारी देते हुए सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉक्टर संजीव प्रसाद ने बताया कि पीड़ित महिला पिछले 1 वर्ष से राइट सबमांडिबुलर ग्रंथी रोग से ग्रसित थी. बोलचाल की भाषा में अगर देखा जाए तो उसके दाहिने जबड़े में थूक बनाने की ग्रंथी में सिस्ट हो गया था. जिसका आकार   बड़ा होता जा रहा था. वह इलाज के लिए दर-दर भटक रही थी. अंततः उन्होंने सदर अस्पताल में इलाज कराना शुरू किया. अस्पताल के दो डॉक्टरों की टीम ने उसका सफल ऑपरेशन किया. उन्होंने बताया कि ऑपरेशन काफी टफ है, क्योंकि इसमें मरीज की नसों में कमजोरी हो जाती है या नसें सूख जाती हैं. बावजूद ऑपरेशन पूरी तरह सफल रहा. मरीज पूरी तरह स्वास्थ है और संभवतः 1-2 दिन में अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही