Search

 
 
 

धनबाद: सदर अस्पताल में महिला की वेजाइनल वाल का हुआ सफल ऑपरेशन

 
गरीबी के कारण इलाज़ में असमर्थ थी महिला, निजी अस्पताल में बताया गया था हज़ारों का खर्च
Dhanbad : पेशाब में कठिनाई और बच्चेदानी नीचे खिसकने से परेशान 43 वर्षीय महिला का शुक्रवार 21 जुलाई की रात सदर अस्पताल में सफल ऑपरेशन किया गया. सदर अस्पताल के उपाधीक्षक संजीव प्रसाद की देखरेख में ये ऑपरेशन हुआ. डॉक्टर संजीव प्रसाद ने बताया कि डिगवाडीह 10 नंबर निवासी सीमा देवी पिछले कई महीने से पेशाब में कठिनाई और बच्चेदानी नीचे खिसकने की शिकायत से परेशान थी. गरीबी के कारण वो अपना इलाज नहीं करा पा रही थी. निजी अस्पताल में ऑपरेशन के लिए 40 से 45 हज़ार का खर्च बताया जा रहा था. पड़ोसियों ने सदर अस्पताल में इलाज़ कराने कि सलाह दी. जिसके बाद सीमा देवी सदर अस्पताल पहुंची. उन्होंने उसकी जांच की. जांच के बाद ऑपरेशन का निर्णय लिया गया. तत्काल मरीज को सदर अस्पताल के ब्लड स्टोरेज यूनिट से ब्लड उपलब्ध कराया गया. शुक्रवार की देर शाम स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ.संजीव कुमार, डॉ.आनंद कुमार ने वेजाइनल वाल का सफल ऑपरेशन किया. उन्होंने बताया कि मरीज की स्थिति बिल्कुल सामान्य है. अगले एक-दो दिनों में अस्पताल से उन्हें छुट्टी मिल जाएगी. यह">https://lagatar.in/dhanbad-mobile-thief-caught-red-handed-from-steel-gate-vegetable-market-thrashed-fiercely/">यह

भी पढ़ें : धनबाद: स्टील गेट सब्जी मार्केट से रंगेहाथ पकड़ा गया मोबाइल चोर, हुई जमकर धुनाई [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही