Search

 
 
 

धनबाद : गोल टैलेंट सर्च एग्जाम में सफल विद्यार्थी सम्मानित

 
Dhanbad : गोल टैलेंट सर्च एग्जाम (जीटीएसई) में धनबाद जोन के सफल विद्यार्थियों को मेमको मोड़ स्थित गोल सेंटर में आयोजित समारोह में सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में छात्र प्रवीण कुमार को टैब, कुश कुमार महतो, लोटन सेन, लक्ष्य आर्या और सृजन कुमार को घड़ी, सुशांत सिंह, शेखर झा, लव कुमार, अनुश्री दत्ता, पल्लवी, सुमन कुमारी, रुद्र राज, अबू तल्हा, प्रीति कुमारी, श्याम सिन्हा, आदर्श कुमार, कुमार गौरव, सरिता सिन्हा और उत्तम कुमार को बैग देकर सम्मानित किया गया. अन्य सफल विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट और मेडल देकर सम्मानित किया गया. संस्थान के निदेशक संजय आनंद ने बताया कि पिछले 13 वर्षों से गोल टैलेंट सर्च एग्जाम में सफल विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाता रहा है. इस बार सत्र 2022-23 की परीक्षा दो चरणों में ली गई थी, जिसमें 26000 विद्यार्थियों ने भाग लिया था. मेन परीक्षा में 8600 विद्यार्थियों ने क्वालीफाई किया था. कई विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप भी दी गई है. उन्होंने बताया कि टारगेट बैच, फाउंडेशन बैच व अचीवर्स का न्यू बैच 28 मई से शुरू हो रहा है. यह भी पढ़ें : *धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-accused-of-molesting-a-minor-convicted-sentencing-on-may-25/">*धनबाद

: नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोपी दोषी करार, सजा 25 मई को * [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही