Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : सदर अस्पताल में महिला के यूरेटर स्टोन की हुई सफल सर्जरी

Advertisement
Advertisement
सदर अस्पताल में युरेटर स्टोन का पहला केस, उपाधीक्षक ने डॉक्टरों को दी बधाई
Dhanbad : सदर अस्पताल में भर्ती 35 वर्षीय महिला का शुक्रवार 28 जुलाई को यूरेटर स्टोन (पेशाब नली में अटके पत्थर) का सफल ऑपरेशन किया गया. सदर अस्पताल के ही चिकित्सक डॉ.संजीव गोलाश, डॉ.रोहित गौतम, और निश्चेतक डॉ.आनंद कुमार की टीम ने अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मी के साथ कामयाब ऑपरेशन किया. ऑपरेशन के बाद महिला बिल्कुल स्वस्थ है.

      सदर अस्पताल में यूरेटर स्टोन की पहली सर्जरी

सदर अस्पताल के उपाधीक्षक संजीव प्रसाद ने बताया कि महिला सीने के दर्द की शिकायत लेकर पिछले दिनों अस्पताल पहुंची थी. जहां उन्होंने ओपीडी में डॉक्टर संजीव गोलाश को दिखाया. डॉ.गोलाश ने सीटी स्कैन कराने की सलाह दी. सिटी स्कैन में यूरेटर में स्टोन अटके होने की बात सामने आई. डॉ.गोलाश ने तत्काल ऑपरेशन का निर्णय लिया. जिसके बाद शुक्रवार 28 जुलाई को डॉक्टरों की टीम ने सफलतापूर्वक ऑपरेशन कर महिला की पेशाब नली में अटके पथरी को बाहर निकाला. मरीज की हालत बिलकुल सामान्य है. अगले 1 से 2 दिनों में महिला को छुट्टी भी दे दी जाएगी. उपाधीक्षक संजीव प्रसाद ने बताया कि सदर अस्पताल में यूरेटर स्टोन का यह पहला केस है.

      सात साल से सीने में दर्द से परेशान थी महिला

मरीज़ गौरी देवी ने बताया कि वे सीने के दर्द को लेकर बीते 7 वर्षों से परेशान थी. इस बीमारी को लेकर कई निजी अस्पतालों में भी दिखाया, लेकिन आर्थिक स्थिति ठीक ना होने के कारण इलाज नहीं करा पा रही थी. आखिरकार वो सदर अस्पताल पहुंची. जहां ओपीडी में मौजूद डॉक्टर गोलाश ने उनकी जांच की. जिसके बाद ऑपरेशन किया गया. यह">https://lagatar.in/dhanbad-committee-formed-to-celebrate-the-birth-anniversary-of-khudiram-bose/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : खुदीराम बोस की जयंती मनाने के लिए कमेटी का हुआ गठन [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही