Search

 
 
 

धनबाद : चिरकुंडा के वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का सूडा व यूनिसेफ के अधिकारियों ने किया निरीक्षण

 
Maithon : चिरकुंडा नगर परिषद के सुंदरनगर स्थित सात करोड़ की लागत से बने वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का गुरुवार को सूडा व यूनिसेफ के अधिकारियों की टीम ने निरीक्षण किया. प्लांट का निर्माण हुए दो साल बीतने को हैं, लेकिन अब तक इसे चालू नहीं किया जा सका है. प्लांट क्यों चालू नहीं हुआ इसी की जानकारी लेने अधिकारी पहुंचे थे. अधिकारियों ने बताया कि झारखंड में 12 केएलडी का यह सबसे बड़ा प्लांट है. क्षमता के अनुसार कचरा जमा नहीं होना प्लांट चालू नहीं होने का बहुत बड़ा कारण है. शहर के अलावा आसपास के गांवों में भी प्रचार-प्रसार कर कचरा कलेक्शन के लिए लोगों को जागरूक करने की जारूरत है. इसके लिए दीवार लेखन व नुक्कड़ नाटक कर लोगों में जागरूकता लाई जाएगी. निरीक्षण करने आई टीम में सूडा व यूनिसेफ के सरोजकांत चौधरी, सूरज कुमार, दानिश कमर के साथ चिनप के कार्यपालक पदाधिकारी संदीप पासवान शामिल थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-young-man-hanged-himself-in-jharia-a-mountain-of-sorrow-fell-on-his-family//">धनबाद

: झरिया में युवक ने लगाई फांसी, परिजनों पर टूटा दुखों का पहाड़
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही