Search

 
 
 

धनबाद : सुडा की टीम ने शहरी क्षेत्र का किया सर्वे, निगम के रेवेन्यू पर जताई चिंता

 
Dhanbad : शहरी विकास अभिकरण (सुडा) की टीम ने गुरुवार को धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/dhanbad-two-dozen-students-of-gol-institute-successful-in-neet-exam/">(Dhanbad)

 शहर अलग-अलग स्थानों का दौरा कर निगम की आय की जानकारी  ली. निगम क्षेत्र में आवासीय परिसर, कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स, सरकारी व गैर सरकारी संस्थान, पार्किंग की व्यवस्था, ट्रेड लाइसेंस, होडिंग की स्थिति आदि के बारे में भी समझा. इन सारे स्रोतों से निगम को मिलने वाले रेवेन्यू की समीक्षा के बाद नगर आयुक्त व् सहायक नगर आयुक्त के साथ अलग-अलग वार्ता की. सहायक नगर आयुक्त प्रकाश कुमार ने बताया कि सुडा से दो दिवसीय दौरे पर दो सहायक आये थे. मुख्यतः उनके साथ रेवेन्यू बढ़ाने को लेकर बातचीत हुई है. निगम को सफाई मद का खर्च और अनुबंध कर्मियों का भुगतान खुद से करना है. इसलिये रेवेन्यू बढाना जरूरी हो गया है. टीम के सदस्यों ने इसमें हमलोगों का सहयोग करने की बात कही है. साथ ही धनबाद का सर्वे रिपोर्ट विभाग को सौंपेगी. विभाग से जो भी आदेश आयेगा, उसके अनुरूप काम करेंगे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-assurance-of-compensation-in-10-days-to-the-dependents-of-the-dead-in-the-head-khanta-accident/">धनबाद

: प्रधानखंता हादसे में मृतकों के आश्रितों को 10 दिन में मुआवजा का आश्वासन [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही