Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : धोबनी जंगल में अचानक भड़की आग, अफरातफरी

Putki : धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/dhanbad-the-general-public-of-the-country-is-troubled-by-inflation-and-unemployment-pawan-mahato/">(Dhanbad)

जिले के आपरसिया-चिरुडीह, धोबनी के जंगल मे 12 फरवरी की दोपहर अचानक आग भड़कने से अफरातफरी मच गई. तेज पछुआ हवा के कारण आग तेजी से फैली और देखते ही देखते करीब एक किलोमीटर जंगल क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया. आग धोबनी गांव के रवि पांडे के घर तक पहुंच फैल गई. यह देख गांव में अफरातफरी मच गई. 100 से ज्यादे ग्रामीण महिला-पुरुष बर्तन में पानी लेकर आग बुझाने में जुट गए. मुनिडीह ओपी प्रभारी रोशन बाड़ा व गोपीनाथडीह पंचायत के मुखिया बिजेंद्र पासवान भी मौके पर पहुंचकर ग्रामीण के साथ आग को नियंत्रित करने में लग गए. सूचना पर दमकल के साथ अग्निशमन विभाग की टीम पहुंची ग्रामीणों की मदद से दोपहर करीब एक बजे आग पर काबू पा लिया. ज्ञात हो कि पिछले साल मार्च में भी जंगल मे आग भड़की थी. उस समय धोबनी गांव को काफी नुकसान पहुंचा था. आग गर्मी का मौसम शुरू होते ही जंगल में भड़क जा रही है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-people-ran-to-make-chirkunda-corruption-free/">धनबाद

: चिरकुंडा को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए दौड़े लोग [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही