Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : दिल्ली में राहुल गांधी व झारखंड कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडेय से मिले सुधांशु शेखर झा

Advertisement
Advertisement
राहुल गांधी पर लिखी किताब के दूसरे संस्करण से कराया रू-ब-रू, संगठन की गतिविधियों पर भी की बात
Maithon : वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुधांशु शेखर झा ने दिल्ली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और झारखंड कांग्रेस प्रभारी अविनाश पाण्डेय से मुलाकात कर झारखंड में संगठन की गतिविधियों से संबंधित बात की. उन्होंने बताया कि राहुल गांधी को उनके द्वारा लिखी जा रहे द्वितीय संस्करण की पुस्तक की जानकारी दी. बता दें कि सुधांशु झा की लिखी पुस्तक "निगाहें राहुल गांधी की ओर" का विमोचन राहुल गांधी पूर्व में नई दिल्ली स्थित अपने आवास पर कर चुके हैं. उन्होंने बताया कि कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस महासचिव सह झारखंड कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडेय से मुलाकात की. उन्होंने कहा कि प्रदेश प्रभारी 2024 चुनाव को लेकर काफी गंभीर हैं. सुधांशु शेखर झा ने धनबाद जिला के निरसा विधानसभा क्षेत्र में आंदोलन चलाकर आदिवासी ग्रामीणों को झारखंड सरकार द्वारा कैटेगरी 1 के तहत बालूघाट उपलब्ध कराने, ईसीएल सीएसआर के तहत बराकर नदी से पाइपलाइन से चार आदिवासी गांवों में पानी पहुंचाने, पंचेत जलाशय के हजारों विस्थापित ग्रामीण मछुआरों को आजीविका प्रदान कराने जैसे मुद्दों से अविनाश पांडेय को अवगत कराया. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के महामंत्र "डरो मत" और भाजपाइयों के नफ़रत के बाज़ार  में कांग्रेस की मोहब्बत की दुकान हर हाल में 2024 में खुलकर रहेगी. यह">https://lagatar.in/dhanbad-delhi-cyber-police-reached-kumardhubi-interrogated-two-youths/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : दिल्ली की साइबर पुलिस पहुंची कुमारधुबी, दो युवकों से की पूछताछ [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही