Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : जिला काग्रेस कार्यालय खोलवाने भूख हड़ताल पर बैठेंगे सुधांशु शेखर

Maithon : धनबाद के लुबी सर्कुलर रोड स्थित कांग्रेस के बंद कार्यालय को खोलवाने के लिए पार्टी नेता सुधांशु शेखर झा ने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठने का निर्णय लिया है. उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर को पत्र लिखकर व धनबाद जिला अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह को पत्र लिखकर इसकी अनुमति मांगी है. झा ने यहां 16 मई को जारी बयान में कहा कि इस मुद्दे को लेकर पार्टी के प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय के निर्देश पर जिला कांग्रेस कांग्रेस धरना-प्रदर्शन का कार्यक्रम चला रही है. अभी तक का परिणाम शून्य है. इसलिए आंदोलन को और अधिक धारदार बनाने की जरूरत है. उन्होंने प्रदेश कमेटी में शामिल धनबाद जिले के पदाधिकारियों व प्रदेश कमेटी के सदस्यों को रांची स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन करने का सुझाव भी दिया है. ताकि विभागीय अधिकारियों पर दवाब बनाया जा सके.,
यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/11-assistant-public-prosecutors-contributed-in-dhanbad-civil-court/">धनबाद

सिविल कोर्ट में 11 सहायक लोक अभियोजकों ने दिया योगदान
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही