Search

 
 
 

धनबाद : सुधीर इलेवन ने अजय 11 को 8 विकेट से हराया

 
Nirsa : प्रभात स्टेडियम मुगमा में 3 अक्टूबर को खेले गए क्रिकेट मैच में सुधीर इलेवन ने अजय इलेवन को 8 विकेट से पराजित कर दिया. अजय इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया. पूरी टीम 19.3 ओवर में 94 रन बनाकर सिमट गई. टीम की ओर से अजय सिंह ने 36 बॉल पर 21 रनों का योगदान दिया. बाकी बल्लेबाज विपक्षी टीम की कसी हुई गेंदबाजी के आगे तू चल मै आया वाली कहावत को  चरितार्थ कर दिखाया. सुधीर इलेवन की ओर से रोशन सिंह ने 4 ओवर 2 रन,  देकर 1 विकेट लिया. 4 में से 3 ओवर मेडेन रहे. वहीं, सुधीर राय ने 4 ओवर (1 मेडेन) में 9 रन देकर 2 विकेट,  मिथुन कुमार ने 3 ओवर (1 मैडन) में 12 रन देकर 1 विकेट और स्वधीन हाजरा ने 1.3 ओवर में 4 रन देकर एक विकेट हासिल किया. पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-devotees-gathered-in-the-worship-of-mahagauri-paid-floral-tributes/">धनबाद

:  महागौरी की पूजा-अर्चना में उमड़े भक्त, अर्पित की पुष्पांजलि जवाबी पारी खेलते हुए सुधीर इलेवन की टीम 12.2 ओवर में ही 2 विकेट खोकर आवश्यक 95 रन बनाकर मैच में एक तरफा जीत हासिल करने में कामयाब रही. टीम की ओर से सुधीर राय 25 बॉल पर 22 रन बनाकर नॉट आउट रहे. वहीं राजा कुमार ने 26 बॉल पर 12 रन बनाया. जबकि, रोबिन मंडल 6 बॉल पर 7 रन बनाकर नॉट आउट रहे. अजय इलेवन की ओर से अर्चित ने 3 ओवर में 11 रन देकर 1 विकेट हासिल किया. अन्य गेंदबाज कोई विशेष प्रभाव छोड़ नहीं पाए. विजेता टीम की ओर से शानदार खेल का प्रदर्शन करने वाले सुधीर राय को मैन ऑप द मैच से नवाजा गया. उन्हें टीम के कोच धर्मेंद्र शर्मा ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-devotees-gathered-in-the-temple-society-complex-of-nirsa-to-pay-floral-tribute-to-maa-durga/">धनबाद

: निरसा के मंदिरों-सोसाइटी परिसर में मां दुर्गा को पुष्पांजलि देने उमड़े श्रद्धालु  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही