Putki : करकेंद बाजार स्थित डेफोडिल्स एकाडेमी में मंगलवार 16 मई को समर कैंप में बच्चों ने जमकर मस्ती की. अभिभावक एवं शिक्षक-शिक्षकाअओं ने भी समर कैंप का आनंद लिया. मंगलवार की सुबह सभी बच्चे-बच्चियां अपने अभिभावकों के साथ स्कूल में आयोजित समर कैंप पहुंचे. बच्चों ने कैंप में लगे ट्रेम्पोलिंग, मिक्की-माउस तथा वाटरपुल का खूब आनंद लिया. वाटरपुल में बच्चों ने कूद-कूद कर गोते लगाए तथा जी भरकर पानी में डुबकी भी लगाई. घंटों तक बच्चों ने वाटरपुल में खूब मस्ती की. अभिभावक एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बच्चों की हौसला आफजाई की. ट्रेम्पोलिंग एवं मिक्की माउस में भी बच्चों ने खूब पसीना बहाया. बच्चों के साथ अभिभावक एवं शिक्षकों ने भी आनंद उठाया. बच्चों को योगाभ्यास भी कराया गया. सुबह में जलपान भी कराया गया. उन्हें सलाद तथा अन्य तरह के भोजन भी बनाने सिखाया गया. इस मौके पर प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के क्षेत्रीय सचिव सुमन घोष ने समर कैंप की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस क्षेत्र में पहली बार इस तरह का समर कैंप देखा गया. उन्होंने इसका श्रेय प्राचार्य तापस बनर्जी तथा स्कूल के सभी शिक्षकों को दिया. प्राचार्य तापस बनर्जी ने कहा कि समर कैंप में बच्चों का शारिरिक और मानसिक विकास होता है. समर कैंप को सफल बनाने में शिक्षक डोली सिंह, निशा मित्रा, कविता दत्ता, झूमा दत्ता, प्रमोद सिन्हा, कौशल झा, अनिल सिंह, जेपी चौधरी, जयंत घटक, उमेश मिश्रा, एके वर्मा, प्रणव मुखर्जी, चंदन पासवान, एस.आर कर, करुणा, चन्दा, प्रसाद, मधुरिमा दत्ता, इकबाल मेम, उषा,शहर बानो, शशि गुप्ता आदि का सराहनीय योगदान रहा. [wpse_comments_template]
धनबाद: करकेंद डेफोडिल्स एकाडेमी में लगा समर कैंप, बच्चों ने की खूब मस्ती
Last Updated: May 16, 2023 12:00 AM (IST)