Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : स्कूलों में बढ़ी गर्मी की छुट्टी, 8वीं तक की कक्षाएं 17 तक बंद

Dhanbad : बढ़ती गर्मी को देखते हुए धनबाद जिला प्रशासन ने स्कूलों में गर्मी की छुट्टी दोबारा बढ़ा दी है. स्कूलों में अब केजी से 8वीं तक की कक्षाएं 17 जून तक सस्पेंड रहेंगी. 18 जून को रविवार होने की वजह से 19 जून से कक्षाएं संचालित होने की संभावना है. राज्य के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव के रवि कुमार ने इस बाबत नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. जारी नोटिफिकेशन में कक्षा 9 से 12वीं तक की कक्षाओं के लिए गर्मी छुट्टी में विस्तार नहीं किया गया है. ये कक्षाएं 15 जून से पूर्व की भांति संचालित होंगी. ऐसे में धनबाद जिले के सभी कोटि के स्कूलों में जूनियर सेक्शन की कक्षाएं 19 जून से ही संचालित हो सकेंगी. सचिव का पत्र मिलने के बाद जिला शिक्षा विभाग धनबाद की ओर से भी नोटिफिकेशन जारी कर सभी स्कूलों को सूचित करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-bike-collided-with-divider-on-8-lane-road-driver-killed-2-injured/">धनबाद

: 8 लेन सड़क पर डिवाइडर से टकराई बाइक, चालक की मौत, 2 घायल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही