Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद:  सुबह से ही जला रही धूप, 42 पर पहुंचा पारा

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) जिले में मौसम की तल्खी बनी हुई है. 9 मई मंगलवार को सुबह से ही तीखी धूप ने जलाना शुरू कर दिया. 24 घंटे में अधिकतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस बढ़कर 42 डिग्री पर पहुंच गया है. न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है, जो 27 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है. दोपहर में सड़क पर कर्फ़्यू का माहौल रहा. जरूरी काम से मजबूरी में घर से लोग पूरे इंतजाम के साथ निकल रहे हैं.

    चार दिन में सात डिग्री बढ़ा तापमान

बता दे कि 5 मई को जिले का अधिकतम तापमान 35 डिग्री पर था. इस कारण लोगों को गर्मी से राहत मिल रही थी. परंतु विगत 4 दिन में तापमान 7 डिग्री सेल्सियस बढ़ा है. मौसम विभाग के अनुसार अगले 4 दिनों तक अधिकतम तापमान 41 से 42, जबकि न्यूनतम तापमान 26 से 27 डिग्री सेल्सियस पर बने रहने की संभावना जताई गई है. जाहिर है, लोगों को गर्मी परेशान करती रहेगी. हालांकि मौसम विभाग ने 15 मई को राज्य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्की बारिश की संभावना भी जताई है.

  हर एक- दो घंटे पर कट रही बिजली

जिले के बिजली आपूर्ति में थोड़ा सुधार हुआ है, लेकिन अभी भी हर एक-दो घंटे पर 15 मिनट से आधे घंटे तक की लोडशेडिंग की जा रही है. सुबह और शाम को लोडशेडिंग एक घंटे तक की भी हो रही है, जिससे परेशानी बरकरार है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही