Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : धूप-छांव और बारिश का ट्रेंड जारी, पारा 3 डिग्री गिरा

Advertisement
Advertisement
Dhanbad : पिछले 3 दिनों से धूप-छांव और बारिश का ट्रेंड जिले में जारी है. इसी कड़ी में दो सितंबर को दोपहर बाद लगभग दो बजे अचानक बारिश शुरू हो गई. रुक-रुक कर शाम तक वर्षा होती रही. जिसकी वजह से अधिकतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई. दो सितंबर को जिले का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग के अनुसार 3-4 दिनों तक जिले में बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना है. जिसकी वजह से अधिकतम तापमान में एक-दो डिग्री सेल्सियस की और गिरावट आ सकती है. जिले का अधिकतम तापमान 31-32 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा.

देवघर के सिकटिया में सबसे अधिक बारिश

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में सबसे अधिक बारिश देवघर के सिकटिया में 117.6 मिलीमीटर दर्ज की गई. धनबाद जिले के पंचेत में 26.8, गिरिडीह के बेंगाबाद में 24.5, तोपचांची में 4.2 और पुटकी में 0.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई. मौसम विभाग के अनुसार तीन सितंबर को राज्य के उत्तरी तथा मध्य भाग में स्थित जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा की संभावना है. जबकि अन्य स्थानों पर हल्की से मध्यम दर्जे की गर्जन व वज्रपात की आशंका है. यह भी पढ़ें : मैथन">https://lagatar.in/dhanbad-dumper-hit-bike-in-maithon-youth-dies/">मैथन

में डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही