Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : हनुमान जयंती पर भाजपा कार्यालय झरिया में सुंदरकांड का पाठ

Jharia : हनुमान जयंती पर झरिया के कतरास मोड़ स्थित भाजपा कार्यालय में 6 अप्रैल को मंडल अध्यक्ष व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य  रागिनी सिंह ने सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया. शाम 4 बजे भगवान श्रीराम और हनुमान की पूजा के बाद भजन मंडली ने सामूहिक सुंदरकांड का पाठ किया. हारमोनियम, मंजीरे और ढोलक की थाप पर श्रद्धालु झूम उठे. रागिनी सिंह ने कहा कि कोयलांचल में सुख-शांति के लिए यह आयोजन किया गया. इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, पूर्व विधायक कुंती सिंह, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अमलेश सिंह, सुमन देवी, संतोष सिंह, अखिलेश सिंह, बाबू जैना, अरुण साव, छोटू सिंह, रंजीत रवानी, उमेश यादव आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही