Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: आकाशकिनारी बस्ती में धंसी जमीन, इलाके में दहशत

Baghmara: बाघमारा (Baghmara)  धनबाद जिले में अवैध कोयला खनन के कारण प्रत्येक  क्षेत्र में भूधसान की घटना लगातार हो रही है. ताजा घटना कतरास थाना क्षेत्र के अकाशकिनारी बस्ती की है, जहां शुक्रवार 27 जनवरी को भू धंसान से दहशत का माहौल बना हुआ है. लोग जान माल को लेकर चिंतित हैं. स्थानीय लोग बीसीसीएल प्रबंधन से सुरक्षित पुनर्वास की मांग कर रहे हैं. स्थानीय लोगों में कुंती देवी, लक्ष्मी देवी, भूपेश कुमार व कांग्रेस नेता अशोक लाल ने जानकारी देते हुए बताया कि अचानक जोरदार आवाज के बाद जमीन धंसने लगी. सभी भाग रहे थे और जमीन धंसती जा रही थी. रात में सोते हुए कभी भी घर जमींदोज हो सकता है. बीसीसीएल ने एक साल पहले ही आश्वासन दिया था कि किसी दूसरे सुरक्षित स्थान पर शिफ़्ट कर दिया जाएगा. लोगों ने कहा कि घर को चिन्हित कर उसमें नंबर भी अंकित किया गया. फिर बीसीसीएल ने आगे कोई कार्रवाई नही की. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही