Search

 
 
 

धनबाद : अवैध कोयला उठाव को लेकर सिंह मेंशन व रघुकुल समर्थक भिड़े, जमकर पथराव-फायरिंग

 
Dhanbad : झरिया थाना क्षेत्र की बस्ताकोला आउटसोर्सिंग के समीप कोयले के उठाव को लेकर सिंह मेंशन और रघुकुल समर्थकों के बीच जमकर मारपीट हुई. दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडा और पत्थरबाजी हुई. तीन राउंड फायरिंग भी हुई. रविवार 19 मार्च की शाम हुई इस घटना में दो लोग घायल हो गए. उनका इलाज स्थानीय निजी अस्पताल में चल रहा है. सूचना मिलते ही बीसीसीएल बस्ताकोला एरिया की सीआईएसएफ टीम व झरिया पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों गुटों को वहां से हटाया. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. आउटसोर्सिंग में तनाव की स्थिति है. दोनों पक्षों से किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है. ज्ञात हो कि बस्ताकोला ट्रांसपोर्टिंग सेंटर पर हाइवा से दो गुटों के लोग अवैध तरीके से कोयला उतारने का कार्य करते हैं. यह काम सहाना पहाड़ी और बस्ताकोला 7 नंबर के लोग करते हैं. अवैध कोयले को बेड़ा का सागर व सुल्तान दोबारी का टाइगर नामक व्यक्ति स्टॉक कराते हैं, जिसके बाद तस्कर छोटा हाथी व 407 वाहन से बलियापुर व गोविंदपुर के भट्ठों में खपाते हैँ. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-unity-rally-took-place-on-the-last-day-of-the-convention-indian-culture-emerged-in-tableaux/">धनबाद

: अधिवेशन के अंतिम दिन निकली एकता रैली, झांकियों में उभरी भारतीय संस्कृति [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही