Search

 
 
 

धनबाद-आसपास : हाइवा के धक्के से घायल की इलाज के दौरान रिम्स में मौत समेत 2 खबरें एक साथ

 
Jharia : झरिया थाना क्षेत्र के सिंहनगर में सोमवार की रात हाइवा के धक्के से घायल प्रदीप उर्फ भोमा भुइयां की बुधवार को रांची के रिम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई. पोस्टमार्टम के बाद गुरुवार को परिजन शव लेकर सिंहनगर स्थित आवास पहुंचे. शव देख माहौल गमगीन हो गया. भोमा की पत्नी और बच्चे शव से लिपट कर रो रहे थे. पड़ोसियों ने उन्हें ढांढस बंधाया. स्थानीय लोगों व जनप्रतिनिधियों में पुलिस के प्रति आक्रोश देखा गया. इनलोगों का कहना है कि धक्का मारने वाले हाइवा का नंबर पुलिस को बता दिया गया था, लेकिन पुलिस हाइवा मालिक, चालक और ट्रांसपोर्टर के खिलाफ कारवाई नहीं कर रही है. मृतक की पत्नी रो-रोकर कह रही थी कि अब पांच बच्चों की परवरिश कैसे करेगी. हाइवा एशोसिएशन के लोगों ने फिलहाल शव के अंतिम संस्कार के लिए मृतक के परिवार को दस हजार रुपए दिए हैं.

मारपीट का आरोपी जमीन कारोबारी पंकज अग्रवाल गया जेल

Gomoh  : हरिहरपुर थाना क्षेत्र के चैता रोड स्थित टेहराटांड़ में भूमि विवाद में बुधवार को दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई. तलवार के वार से एक पक्ष के मो. रफीक  घायल हो गए. घटना के बाद दोनों पक्षों ने हरिहरपुर थाना में लिखित शिकायत दी. हरिहरपुर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मारपीट के आरोपी गोमो के जमीन कारोबारी पंकज अग्रवाल व उनके सहयोगी युवक मुनमुन चौरसिया को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया. चर्चा है कि स्थानीय पुलिस मामले को दबाने का प्रयास कर रही थी. पीड़ित पक्ष ने इसकी शिकायत धनबाद के एसएसपी से की. एसएसपी के हस्तक्षेप के बाद हरिहरपुर थाना पुलिस कार्रवाई करने पर मजबूर हुई और जमीन कारोबारी पंकज अग्रवाल को और उसके सहयोगी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-uncontrolled-car-falls-from-telmachho-bridge-4-students-injured-one-seriously//">धनबाद

: अनियंत्रित कार तेलमच्चो पुल से नीचे गिरी, 4 छात्र घायल, एक गंभीर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही