Search

 
 
 

धनबाद-आसपास : कार के धक्के से ऑटो सवार छात्रा सहित कई घायल समेत 3 खबरें

 
Dhanbad : बरवाअड्डा के लोहारबरवा मोड़ के समीप मंगलवार को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने एक ऑटो को टक्कर मार दी. घटना में बीएड की छात्रा कृतिका समेत कई लोग घायल हो गए. छात्रा बोकारो के गोमिया की रहने वाली है. वह धनबाद के बरवाअड्डा स्थित जोड़ापीपल कॉलेज में बीएड की परीक्षा देने आई थी. धनबाद स्टेशन से ऑटो से जाते समय कार ने ऑटो को टक्कर मार दी. हादसे के बाद लोगों की भीड़ जुट गई. लेकिन भीड़ शामिल कुछ लोग घायलों को अस्पताल पहुंचाने की बजाय मोबाइल से वीडियो बनाने लगे. कुछ लोगों ने घायलों का मोबाइल व पर्स की चोरी कर ली. खबर पाकर पुलिस पहुंची और कृतिका समेत सभी घायालों को अस्पताल पहुंचाया. कृतिका ने बताया कि भीड़ में शामिल किसी ने उसके मोबाइल की चोरी कर ली.

बरवाअड्डा में भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/शराब-जब्त-1_482-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Barwadda : बरवाअड्डा थाना पुलिस ने मुर्राडीह आमटांड़ में छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध रशराब जब्त की है. बरवाअड्डा थाना प्रभारी सुनील कुमार रवि ने बताया कि लोकसभा चुनाव को देखते हुए पुलिस अवैध शराब के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है. छोपेमारी दल में एसआई अजय महतो, एएसआई राम विनय पासवान आदि शामिल थे.

एक बच्चे का पिता नाबालिग को लेकर फरार

Tetulmari : तेतुलमारी थाना क्षेत्र के पाण्डेडीह बाजार में एक बच्चे के बाप द्वारा पड़ोस में रहनेवाली नाबालिग लड़की को भगाकर ले जाने का मामला प्रकाश में आया है. नाबालिग के पिता ने तेतुलमारी थाना लिखित शिकायत देकर अपनी पुत्री को ढूंढ निकालने की गुहार लगाई है. पुलिस छानबीन में जुट गई है. मामला दो दिन पहले का है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही