Search

 
 
 

धनबाद-आसपास  : आजसू को हर स्तर पर मजबूत करने का निर्णय समेत 3 खबरें एक साथ

 
Katras : लोकसभा व विधानसभा चुनाव को लेकर आजसू पार्टी बाघमारा विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की बैठक बुधवार को लिलोरी मंदिर प्रांगण में हुई . अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष राकेश ग्याली ने की. बैठक में बाघमारा विधानसभा क्षेत्र में हर स्तर पर संगठन को मजबूत करने का निर्णय लिया गया. मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष मंटू महतो ने सभी पंचायतों में पंचायत प्रभारियों,बूथ कमेटी व चूल्हा प्रमुखों का गठन एक माह के अंदर कर केन्द्रीय समिति को सूची भेजने की बात कही. साथ ही 13 फरवरी को बीसीसीएल मुख्यालय कोयला भवन पर धरना, मार्च माह में विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन करने और विस्थापितों-रैयतों के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का निर्णय लिया गया. बैठक में प्रदेश सचिव प्रमोद चौरसिया,वाघमारा विधानसभा क्षेत्र प्रभारी सुभाष रवानी, जिला महासचिव रामाशंकर तिवारी, भगवान दास शर्मा, सचिन महतो, कतरास मंडल अध्यक्ष नवदीप गुप्ता, शिवा हांडी, रतन महतो, गोतम गोप आदि मौजूद थे.

29 को डीवीसी मुख्यालय पर प्रदर्शन की दी चेतावनी

Maithon : डीवीसी के मजदूर संगठनों, पेंशनर्स फोरम व असंगठित मजदूरों की सभा बुधवार को डीवीसी मैथन के प्रशासनिक भवन के समक्ष हुई. संयुक्त मोर्चा के बैनर तले हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि डीवीसी के कर्मचारियों, सेवानिवृत्त कर्मचारियों व असंगठित मजदूरों की मांगों को लेकर लंबे अरसे से लड़ाई चल रही है. लेकिन प्रबंधन मैन है. यदि 28 जनवरी तक मांगें पूरी नहीं हुईं, तो 29 जनवरी को डीवीसी मुख्यालय कोलकाता के समक्ष विक्षोभ प्रदर्शन किया जाएगा. मांगों में जर्जर आवासों की मरम्मत, एक समान एफसीए, प्रोमोशन पॉलिसी में सुधार, चिकित्सा व्यवस्था में सुधार, पूर्ण पेंशन, असंगठित मजदूरों के वेतन में वृद्धि,सहित अन्य मांगे शामिल हैं. सभा में संतोष घोष, जी राम, केके त्रिपाठी, नवेन्दु चक्रवर्ती, निशीथ मुखर्जी, राजू मुखर्जी, राकेश सिंह, सुधीर पाण्डेय, सुदिष्ट कुमार, सौगतो बनर्जी, एसएन वर्मा, विनय गोस्वामी, पी कविराज आदि ने विचार व्यक्त किए.

बिजली विभाग के रिटायर्ड अकाउंटेंट के घर चोरी

Dhanbad : धनबाद थाना के क्षेत्र की प्रोफेसर कालोनी में मंगलवार की रात चोरों ने बिजली विभाग के रिटायर्ड अकाउंटेंट सुनीलेश्वर प्रसाद के घर में लाखों रुपये की संपत्ति की चोरी कर ली. गृहस्वामी परिवार के साथ इलाज के लिए वेल्लोर गए हुए हैं. उनके रिश्तेदार आलोक सिन्हा ने बताया कि चोरों ने घर के मेनगेट समेत आधा दर्जन से अधिक तालों को तोड़ा है. तीन अलमारियां भी तोड़ी गई हैं. चोरों के हाथ लगभग डेढ़ लाख रुपये की संपत्ति लगी है. खबर पाकर पुलिस इलाके के सीसीटीवी फुटेज चेक कर रही है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-security-awareness-rally-taken-out-in-mpl/">धनबाद

: एमपीएल में निकाली गई सुरक्षा जागरूकता रैली 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही