Search

 
 
 

धनबाद-आसपास : सरकारी विज्ञापन में नाम नहीं होने से विधायक इरफान नाराज समेत 2 खबरें

 

निरसा के बरबेंदिया पुल निर्माण कार्य का श्रेय लेने को नेताओं में मची होड़

Nirsa : बराकर नदी के बरबेंदिया पुल के निर्माण का श्रेय लेने के लिए नेताओं में होड़ मची हुई है. पुल निर्माण को लेकर अब नया विवाद खड़ा हो गया है. सरकारी विज्ञापन में अपना नाम नहीं होने पर विधायक इरफान अंसारी ने नाराजगी जतायी है. विधायक ने ट्वीट कर सीएम को चेतावनी दी है. ट्वीट कर लिखा है कि बरबेंदिया पुल के शिलान्यास के सरकारी विज्ञापन में उनका नाम नहीं होना उनका अपमान है. इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे. दरअसल, बराकर नदी पर 263.88 करोड़ की लागत से बनने वाले बरबेंदिया पुल के शिलान्यास के संबंध में सरकार की ओर से अखबारों में विज्ञापन प्रकाशित किया गया थे. सरकार और जामताड़ा जिला प्रशासन की ओर से बड़े-बड़े होर्डिंग-बैनर भी लगाये गये. लेकिन विज्ञापन, होर्डिंग और बैनर में विधायक इरफान का नाम नहीं था. ज्ञात हो कि बरबेंदिया पुल के निर्माण की मांग लंबे समय से की जा रही थी. जिसके बाद झारखंड के इस सबसे लंबे पुल का शिलान्यास रविवार को मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कर दिया. समारोह में विधायक इरफान अंसारी भी मौजूद थे.

रैयतों की मांगें पूरी नहीं हुईं तो चक्का जाम 

[caption id="attachment_858727" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/deep-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> मार्च में शामिल जदयू नेता दीपनारायण सिंह व ग्रामीण[/caption] Baghmara : बाघमारा के जयरामडीह के रैयतों ने अपनी मांगों को लेकर  सोमवार को जदयू के प्रदेश महासचिव सह यूथ फोर्स के प्रधान संयोजक दीपनारायण सिंह के नेतृत्व में आक्रोश मार्च निकाला. आक्रोश मार्च डुमरा मोड़ से निकल कर बाघमारा बाजार, लुतीपहाड़ी मोड़ होते हुए एबीओसीपी पहुंच कर सभा में तब्दील हो गया. कार्यक्रम की शुरुआत डुमरा मोड़ पर राजा सत्येन्द्र नारायण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया. सभा को संबोधित करते हुए दीपनारायण सिंह ने कहा कि बीसीसीएल रैयतों की जमीन का जबरन अधिग्रहण कर गुंडागर्दी कर रही है. जदयू इसे बर्दाश्त नही करेगा. रैयतों की मांगों की पूर्ति की दिशा में यदि प्रबंधन ने जल्द ठोस पहल नहीं की, तो 20 मार्च को बीसीसीएल ब्लॉक 2 एरिया का चक्का जाम कर दिया जाएगा. ग्रामीणों के साहयोग से एरिया का कामकाज अनिश्चितकालीन के लिए ठप कर दिया जायेगा. इस मौके पर धनबाद जिला जदयू अध्यक्ष पिंटू सिंह, प्रदेश महिला मोर्चा की सचिव बिंदु देवी, गोपाल गोप, दीपक महतो, अशोक कुमार दास, इम्तियाज खान, सलीम खान, तारा बाबू, सहदेव प्रसाद सिंह, नुनुलाल साव, महेन्द्र प्रसाद, मोहली समेत सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : गोड्डा">https://lagatar.in/godda-girl-was-talking-on-mobile-2-news-of-santhal-including-death-after-getting-hit-by-train/">गोड्डा

: मोबाइल पर बात करते चल रही थी युवती, ट्रेन से कटकर मौत समेत संथाल की 2 खबरें
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही