Search

 
 
 

धनबाद-आसपास : तोपचांची सीएचसी में ओपीडी सेवा रही बंद, डॉक्टरों का प्रदर्शन II समेत 2 खबरें

 
Topchanchi : कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ दरिंदगी के विरोध में तोपचांची सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के डॉक्टरों ने शनिवार को ओपीडी कार्य पूरी तरह बंद रखा. डॉक्टरों और कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया. डॉक्टरों ने जोरदार नारेबाजी की और पश्चिम बंगाल सरकार से दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की. अस्पताल में ओपीडी सेवा बंद रहने से सैकड़ों मरीज बिना इलाज कराए ही लौट गए.

गोमो रेलवे स्टेशन पर मोबाइल चोर धराया, पुलिस ने भेजा जेल

Gomoh : गोमो रेलवे स्टेशन पर पुलिस ने शनिवार को संदेह के आधार पर एक युवक को दौड़ा कर पकड़ा. तलाशी लेने पर युवक के पास से चोरी के दो मोबाइल बरामद किए गए. पकड़ा गया युवक तौसीफ अंसारी हरिहर थाना क्षेत्र के सुकुडीह गांव का रहने वाला है. जीआरपी थाना प्रभारी शाहजहां खान ने बताया कि संदेह होने पर युवक को रुकने के लिए बोला गया, तो वह भागने लगा. उसे मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया. यह भी पढ़ें : अखिलेश">https://lagatar.in/dhanbad-laborer-burnt-after-falling-into-pond-in-lodna-condition-critical/">अखिलेश

ने चिकित्सक दुष्कर्म-हत्या के मामले में भाजपा पर राजनीति करने का आरोप लगाया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही