Search

धनबाद-आसपास : जलसंकट से परेशान बलियापुर के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन समेत 4 खबरें

Baliyapur (Dhanbad) : बलियापुर प्रखंड की सिंदूरपुर पंचायत के कोड़ाहीर कुम्हार टोला में पानी की समस्या गंभीर है. लोगों को नल जल योजना का पानी नहीं मिल पा रहा है. इससे नाराज ग्रामीणों ने शनिवार को बाल्टी-डेगची के साथ पीएचईडी विभाग के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया. ग्रामीणों का कहना है कि टोला में चार साल पहले नल जल योजना के तहत पाइप बिछाया गया था. लेकिन अभी तक उन्हें योजना का लाभ नहीं मिला. लोगों ने एक माह पहले पीएचईडी विभाग के एसडीओ समेत अन्य अधिकारियों से मिलकर अपनी समस्या बताई थी, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ. प्रदर्शन में दिवाकर कुंभकार, अर्जुन कुंभकार, सतीश कुंभकार, वासुदेव कुंभकार, धर्मेंद्र कुंभकार, धनंजय कुंभकार, रूपचंद कुंभकार, सुनील कुंभकार, चंपा देवी, मेनका देवी, आदोरी देवी, निर्मला देवी समेत बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया.

डीसी व एसएसपी ने बलियापुर के बूथों का किया निरीक्षण

[caption id="attachment_881888" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/dc-ssp-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> ग्रामीणों के साथ डीसी व एसएसपी[/caption] Baliyapur (Dhanbad) : धनबाद जिला प्रशासन लोकसभा चुनाव की तैयारी में युद्ध स्तर पर जुटा है. डीसी माधवी मिश्रा व एसएसपी एचपी जनार्दनन ने शनिवार की शाम बलियापुर क्षेत्र का दौरा कर कई मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया. सुरूंगा गांव में मतदान केंद्र संख्या 307  पर  निरीक्षण के दौरान उन्होंने मतदाताओं से बात की और 25 मई को होने वाले मतदान में भाग लेने की अपील की. अपर समाहर्ता विनोद कुमार ने भी गांव के बूथ संख्या 277 व 278 का जायजा लिया और वहां पानी, बिजली समेत अन्य जरूरी सुविधाओं के बारे में जानकारी ली. मौके पर बीडीओ राजेश कुमार सिन्हा समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे.

ढुल्लू महतो ने भाजपा नेता को पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/भाजपा-मंडल.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Jharia : झरिया के बस्ताकोला स्थित वर्मा बंगला में शनिवार को भाजपा नेता स्व. अनिल सिंह की चौथी पुण्यतिथि मनाई गई. धनबाद लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी ढुल्लू महतो भी समारोह में शामिल हुए और स्वर्गीय अनिल सिंह की तस्वीर पर फूल-माला चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी. कहा कि पार्टी में हर कार्यकर्ता के सुख-दुख में हमेशा सहभागी रहा हूं. जो आज मेरे साथ हैं, कल मैं उनके दरवाजे पर खड़ा नजर आऊंगा. कंपनियों की मनमानी नहीं चलने दी जाएगी. मौके पर श्रवण राय, राजकुमार अग्रवाल, रामबालक मुखिया, संतोष शर्मा, बप्पी बाउरी, तरुण राय, रामदेव शर्मा, संजय रवानी, काजू राय, विपिन मंडल, मधेश्वर चंद्रवंशी, हीरा प्रसाद, संजय साव आदि मौजूद थे.

पुलिस ने सुदामडीह से अवैध शराब जब्त की

Jharia : सुदामडीह थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार की शाम भौरा के गौरखूंटी छपरा मोड़ पर दुकान में छापेमारी कर भारी मत्रा में अवैध शराब जब्त की. भनक मिलते ही दुकानदार धर्मेन्द्र साव पुलिस के आने से पहले ही फरार हो गया. दुकान में रखी अंग्रेजी शराब जब्त कर पुलिस थाने ले गई. दुकानदार के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज ककिया गया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//