Search

 
 
 

धनबाद : 22 जनवरी को ड्रोन से होगी निगरानी, 3500 संदिग्धों के खिलाफ कार्रवाई

 

एसएसपी ने सभी थानेदारों को दिया निर्देश

Dhanbad : राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह धनबाद में शांतिपूर्वक गुजर जाए, इसके लिए धनबाद पुलिस की कसरत शुरू हो गई है. एसएसपी धनबादएचपी जनार्दन ने सभी थानों में अतिरिक्त बलों की तैनाती कर दी है. 22 जनवरी को पुलिस जिले की निगरानी के लिए ड्रोन कैमरे का प्रयोग करेगी. एसएसपी ने सभी थानेदारों को मंदिर कमेटी के लोगों के साथ मिलकर बातचीत करने का निर्देश दिया है. कहा है कि कमेटी के लोगों के लगातार संपर्क में रहें. इसके अलावा अब तक 3500 संदिग्ध तत्वों के खिलाफ 107 की कार्रवाई की गई है. शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में संबंधित एसपी को सक्रिय रहने को कहा गया है. कतरास, जोगता और झरिया को पुलिस महकमा सबसे अधिक संवेदनशील मानते हुए अग्रतर कदम उठा रही है. इन तीनों स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बलों की तैनाती है. शुक्रवार की रात शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया था, शनिवार को भी झरिया समेत कई स्थानों पर पुलिस बलों का मार्च हुआ है. खुद एसएसपी समेत सारे पुलिस पदाधिकारी व टाइगर जवान फ्लैग मार्च में शामिल थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-woman-dies-after-being-hit-by-train-while-crossing-railway-track/">धनबाद

: रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन से कटकर महिला की मौत
[wpse_comments_template]      
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही