Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: मनईटांड़ में कलश यात्रा के साथ सूर्य मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह शुरू

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) मनईटांड़ छठ तालाब के पास श्री श्री शिव सूर्य मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का तीन दिवसीय समारोह 24 जनवरी मंगलवार को कलश जल यात्रा के साथ शुरू हो गया. कलश जल यात्रा मनईटांड़ तालाब से निकली व सिंघाड़ा तालाब, कुर्मी पट्टी, बैंक कॉलोनी होते हुए वापस छठ तालाब स्थित श्री श्री शिव सूर्य देव मंदिर पहुंची. कलश यात्रा में भारी संख्या में महिलाएं, बच्चे व बुजुर्ग शामिल थे. यात्रा के आगे भांगड़ा बैंड बाजा के साथ लोग झूमते-गाते चल रहे थे. समाजसेवी हीरा साव और जगदीश साव ने बताया कि शिव सूर्य मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के प्रथम दिन कलश जल यात्रा निकाली गई. दूसरे दिन नगर भ्रमण और वेदी पूजन के साथ रात्रि में जागरण का कार्यक्रम है. तीसरे दिन भोग वितरण व भंडारा के साथ समारोह का समापन होगा. पूजन प्रयाग पांडे समेत अन्य ब्राह्मणों के विधिवत मंत्रोच्चार से संपन्न होगा. मौके पर जगदीश साव, दीपक, कुंदन, रंजीत सिंह, विकाश, गौरव मंडल आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही