Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : महिला टी-20 चैलेंजर ट्रॉफी पर सूर्या रियलकोन का कब्जा

Advertisement
Advertisement
Dhanbad : सात्विक आईवीएफ महिला टी-20 चैलेंजर ट्रॉफी सूर्या रियलकोन इलेवन ने जीत ली है. धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=315222&action=edit">(Dhanbad)

जिले के जियलगोड़ा स्‍टेडियम में 22 मई को खेले गए फाइनल मुकाबले में उसने आविष्‍कार डायग्‍नोस्टिक इलेवन को 18 रन से हरा दिया. 21 मई की शाम हुई बारिश की वजह से मैदान गीला था. इसके चलते मैच 12-12 ओवर का खेला गया. आविष्‍कार डायग्‍नोस्टिक इलेवन ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी. पहले बल्‍लेबाजी करते हुए सूर्या रियलकोन ने पुष्‍मा कुमारी महतो के 47 रनो की मदद से 12 ओवर में पांच विकेट पर 67 रन बनाए. आविष्‍कार डायग्‍नोस्टिक की दुर्गा मुर्मू ने 17 रन देकर तीन विकेट झटके. जवाब में बल्‍लेबाजी करने उतरी आविष्‍कार डायग्‍नोस्टिक की टीम छह विकेट पर महज 49 रन ही बना सकी. आकांक्षा ने 13 और शकुंतला किस्‍कु ने 11 रन बनाए. सूर्या रियलकोन की नेहा कुमारी ने दो रन देकर तीन विकेट हासि‍ल किए.

पुष्‍पा कुमारी महतो प्‍लेयर ऑफ द फाइनल

प्‍लेयर ऑफ द फाइनल पुष्‍पा कुमारी महतो चुनी गईं. मुख्‍य अतिथि बियाडा के पूर्व चेयरमैन विजय झा ने विजेता टीम को ट्रॉफी व 15 हजार रुपए नकद देकर सम्‍मानित किया. उन्‍होंने कहा कि सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों से खेल प्रतिभाएं उभर कर सामने आ रही हैं. वे राष्‍ट्रीय स्‍तर पर भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं. उन्‍होंने धनबाद क्रिकेट संघ के प्रयासों की सराहना की. डीसीए के अध्‍यक्ष मनोज कुमार ने अतिथियों का स्‍वागत कि‍या. इससे पूर्व बीसीसीएल के सीएमडी समीरन दत्‍ता ने मैच का उद्घाटन किया. समापन के मौके पर उनकी पत्‍नी मिली दत्‍ता अतिथि थीं.  उन्‍होंने उपविजेता टीम को ट्रॉफी व 10 हजार रुपए नकद पुरस्‍कार प्रदान किया. मैन आफ द टूर्नामेंट रूमा कुमारी महतो को डीसीए अध्‍यक्ष मनोज कुमार ने पांच हजार रुपए नकद, बेस्‍ट बैटर सुनीता कुमारी मुर्मू को विजय झा और बेस्‍ट बॉलर सबिता कुमारी को मिली दत्‍ता ने दो-दो हजार रुपए का कैश अवार्ड दिया. इस अवसर पर अतिथियों में अंजू गुप्‍ता, भगवती मुर्मू, डॉ. धीरज चौधरी, जेएससीए कार्यकारिणी सदस्‍य वि‍नय कुमार सिंह, सूर्या रियलकोन के प्रमुख संतोष कुमार सिंह, आविष्‍कार डायग्‍नोस्टिक के प्रमुख दिवेन तिवारी व डीसीए के महासचिव उत्‍तम विश्‍वास, कोषाध्‍यक्ष ललित जगनानी, संयुक्‍त सचिव बीएच खान, बालशंकर झा, सुनील कुमार रत्‍नेश सिंह, द्वारिका तिवारी, कोच अन्‍नपूर्णा सिंह,रितम डे, महेश गोराई आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद:">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=315213&action=edit">धनबाद:

23 मई तक डाटा इंट्री का काम पूरा करें, वरना यू डायस कोड होगा निरस्त : डीएसई [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही