Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : सूर्या रियलकॉन सुपर डिवीजन टी-20 टूर्नामेंट 16 से, फाइनल 23 मई को

Dhanbad : धनबाद क्रिकेट संघ की ओर से सूर्या रियलकॉन सुपर डिवीजन टी-20 टूर्नामेंट 16 मई से रेलवे स्टेडियम व टाटा डिगवाडीह स्टेडियम में खेला जाएगा. रणधीर वर्मा स्टेडियम में 13 मई को टूर्नामेंट कमेटी की बैठक तैयारियों पर चर्चा हुई. फाइनल मैच 23 मई को कराने का निर्णय लिया गया. संघ के महासचिव उत्तम विश्वास ने बताया कि सुपर लीग की 21 टीमों का चयन चार ग्रुपों में लॉटरी के माध्यम से किया गया है. 11 मैच रेलवे स्टेडियम और नौ मैच टाटा डिगवाडीह स्टेडियम में खेले जाएंगे. सेमीफाइनल व फाइनल मैच कलर ड्रेस में व सफेद गेंद से खेले जाएंगे. रेलवे की टीम भी इस टूर्नामेंट में भाग लेगी. धनबाद रेल मंडल के सीनियर डीपीओ सह खेल पदाधिकारी अजीत कुमार ने धनबाद में क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए रेलवे की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया. कहा कि धनबाद में क्रिकेट का बेहतर माहौल है. यहां से पहले भी उत्कृष्ट क्रिकेटर निकलते रहे हैं. बैठक में जेएससीए कार्यकारिणी समिति के सदस्य विनय कुमार सिंह, सहायक कोषाध्यक्ष सुनील कुमार, सूर्या रियलकान के प्रमुख संतोष सिंह, मनीष वर्द्धन, अमीर हाशमी, धर्मेंद्र कुमार आदि उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-now-laborers-will-not-have-to-go-to-west-bengal-for-vocational-training-arup/">धनबाद

: अब वोकेशनल ट्रेनिंग के लिए मजदूरों को नहीं जाना होगा पश्चिम बंगाल- अरूप wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही