Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद:  सिंदरी में याद किये गए सूर्यदेव सिंह, दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

32 वीं पुण्यतिथि पर समारोह में जुटे समर्थक व गणमान्य लोग

Sindri : झरिया के पूर्व विधायक सूर्यदेव सिंह की 32 वीं पुण्यतिथि पर गुरुवार 15 जून को कल्पना टॉकीज सिंदरी परिसर में समारोह का आयोजन किया गया व मजदूर व समाज हित में उनके कार्यों को याद किया गया. समारोह में मौजूद लोगों ने दिवंगत मजदूर नेता के चित्र पर माल्यार्पण किया व भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. यह जानकारी कल्पना टॉकीज के प्रबंधक वशिष्ठ नारायण सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी. समारोह की अध्यक्षता भरत शर्मा ने की. उन्होंने कहा कि सूर्यदेव सिंह द्वारा स्थापित मूल्यों के अनुरूप जनता मजदूर संघ मजदूरों के हित में कार्यरत है. श्रद्धांजलि देने वालों में भाजपा नेता दीपक कुमार दीपू, कांग्रेस नेता सत्यदेव सिंह, भाजपा नेता मनी भूषण सिंह, उत्तम कुमार मुखर्जी, दिलीप रिटोलिया, राजू पांडेय, अरुण कुमार गोराईं, बल्ला सिंह, बासुकीनाथ सिंह, राजीव सिंह उर्फ मुन्ना, आशीष मुखर्जी, सलाउद्दीन, रजत हल्दर, टिंकू सिंह, जलधर राय, शाहदेव सिंह, रमेश यादव आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही