Search

 
 
 

धनबाद : बागडिगी पुल को क्षतिग्रस्त कर पुल पर फंसा सुशी आउटसोर्सिंग का हाइवा, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान

 
लोगों ने परियोजना के विस्तारीकरण के लिए प्रबंधन पर साज़िश का आरोप लगाकर किया प्रदर्शन Jharia : सुशी आउटसोर्सिंग परियोजना का हाइवा गुरुवार 20 जुलाई को बागडिगी पुल से गुजरने के दौरान पुल पर ही फंस गया. इस दौरान पुल भी क्षतिग्रस्त हो गया. ड्राइवर ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई. घंटो की मशक्कत के बाद पुल में फंसे हाइवा को निकाला गया. इधर घटना की सूचना पर जयरामपुर कोलियरी और उसके आसपास के सैकड़ों ग्रामीण बागडीगी पुल के पास इकट्ठा होकर आउटसोसिंग प्रबंधक और लोदना प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगे. इस बीच जनता श्रमिक संघ और जनता मजदूर संघ बच्चा गुट के कार्यकर्ता भी ग्रामीणों के साथ सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन करने लगे. [caption id="attachment_705453" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/PULL-VIRODH-300x169.jpg"

alt="" width="300" height="169" /> प्रबंधन के ख़िलाफ़ विरोध करते स्थानीय लोग[/caption] जनता श्रमिक संघ के एरिया सचिव रविकांत पासवान ने कहा कि आउटसोसिंग प्रबंधक और बीसीसीएल प्रबंधन की मिलीभगत से यह सारा खेल रचा जा रहा है. आउटसोसिंग प्रबंधन मनमाने ढंग से परियोजना के विस्तारीकरण के लिए लोगों को हटाना चाह रहा है. प्रबंधन की मंशा पूरे पुल को ही तोड़ने की थी. लोगों के विरोध के बाद प्रबंधन ने जल्द ही पुल के मरम्मत का भरोसा दिया. जिसके बाद लोग शांत हुए. जनता श्रमिक संघ के संयुक्त महामंत्री अभिषेक सिंह ने कहा कि प्रबंधन किसी के घर के पास ओबी गिरा कर तो कभी हेवी ब्लास्टिंग कर लोगो हटाना चाह रहा है. लोदना प्रबंधन और आउटसोर्सिंग प्रबंधन ने एक साजिश के तहत पुलिया को क्षतिग्रस्त कर दिया है ताकि  रियोजना विस्तारीकरण का काम आसानी से हो सके. यह">https://lagatar.in/dhanbad-jharkhand-government-is-producing-laborers-instead-of-stopping-migration-dhullu/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : पलायन रोकने की जगह मजदूरों का प्रोडक्शन कर रही है झारखंड सरकार : ढ़ुल्लू [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही