Search

 
 
 

धनबाद : वासेपुर में संदिग्ध चोर की खंभे से बांधकर पिटाई, पुलिस ने बचाया

 
Dhanbad : धनबाद के वासेपुर इलाके में बाइपास राेड स्थित फैजाने मदीना मोड़ के पास मंगलवार की सुबह स्थानीय लोगों ने चोरी के आरोप में एक युवक को पकड़कर जमकर पिटाई कर दी. लोगों ने उसे स्ट्रीट लाइट के खंभे में बांध दिया. खबर फैलते ही वहां भीड़ जुट गई. जो भी वहां पहुंचा, युवक को दो-चार तमाचे जड़ दिए. लोगों ने बताया कि पकड़ा गया युवक सुबह में एक घर में घुसकर एसी का कॉपर वायर काट रहा था. स्थानीय लोगों ने उसे देखकर शोर मचाया. पकड़े जाने के खौफ से युवक भागने लगा. आसपास के कुछ युवकों ने उसे खदेड़कर धर दबोचा. युवक ने अपना नाम गुड्डू बताया है. वह झरिया का रहने वाला है. युवक को खंभे से बांधकर पीटते देख कुछ लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की और भूली ओपी पुलिस को इसकी सूचना दी. पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और युवक को छुड़ाकर थाने ले गई. यह भी पढ़ें : गोड्डा">https://lagatar.in/godda-pregnant-woman-dies-after-being-hit-by-highway-road-blocked-in-protest/">गोड्डा

: हाइवा की चपेट में आकर गर्भवती महिला की मौत, विरोध में सड़क जाम
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही