Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : स्वामी दयानंद सरस्वती ने समाज को दी नई दिशा- एमपी सिंह

Putki : डीएवी मुनीडीह (Munidih) में 12 फरवरी को स्वामी दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती मनाई गई. इस मौके पर विद्यालय में सुबह में विशेष प्रार्थना सभा के बाद हवन अनुष्ठान हुआ. प्राचार्य एमपी सिंह के नेतृत्व में शिक्षक-शिक्षिकाओं ने स्वामी दयानंद की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर नमन किया.प्राचार्य ने कहा कि स्वामी दयानंद सरस्वती के त्याग और बलिदान से समाज को नई दिशा मिली. समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने में भी उनका बहुत बड़ा योगदान रहा. उनका ‘वेदों की ओर लौटो’ नारा आज के समय में पूरे विश्व में चरितार्थ हो रहा है. स्वामी जी ने बच्चों को शिक्षित करने के साथ महिलाओं के सम्मान और अधिकारों का प्रचार-प्रसार किया. समारोह में एसके मोहंती, रूबी सिंह, आरके दुबे, सदा प्रसन्ना, भरत यादव सहित स्कूल के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं व बच्चे उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-special-vigilance-in-trains-on-holi-passenger-facilities-also-taken-care-of/">धनबाद

: होली पर ट्रेनों में विशेष चौकसी, यात्री सुविधाओं का भी ख्याल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही