Search

 
 
 

धनबाद : तोपचांची में बच्ची के हत्यारों की खोज में स्वान दस्ते की मदद, एक हिरासत में

 
Topchanchi : तोपचांची के रंगाडीह गांव निवासी गुजर महतो की 2 साल की बेटी लक्ष्मी कुमारी की हत्या मामले में पुलिस ने नैरो गांव के एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है. उससे पूछताछ की जा रही है. इस बीच पुलिस ने हत्यारों का पता लगाने के लिए शनिवार को स्वान दस्ते की मदद ली. बोकारो से खोजी कुत्ता मंगवाकर जांच-पड़ताल की गई. खोजी कुत्ता घटनास्थल से करीब 2 किलोमीटर दूर बरडार के एक मकान तक गया. इधर, पुलिस ने घटनास्थल के पास बंद पड़े ईंट भट्ठे से खून से लथपथ प्लास्टिक का बोरा, बच्चे के बाल, कपड़े व अन्य चीजें बरामद की है. बच्ची के बाल घटनास्थल के पास गिरे हुए थे. इससे आशंका व्यक्त की जा रही है कि बच्ची की हत्या करने से पहले उसका सिर मुड़वाया गया. कुछ ग्रामीणों का अंदेशा कि बुरी शक्तियों को पाने के लिए बच्ची की कहीं बलि तो नहीं दी गई. इधर, पुलिस ने बच्ची का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया. तोपचांची थाना प्रभारी संजय कुमार ने कहा कि पुलिस अनुसंधान में जुटी है. हत्यारों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा. ज्ञात हो कि लापता बच्ची का क्षत्त-विक्षत शव 13 दिन बाद शुक्रवार को राजगंज थाना क्षेत्र के बरडार स्थित नाला के पास से बरामद किया गया था. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbads-new-dc-madhavi-mishra-took-charge-said-lok-sabha-elections-are-the-first-priority/">धनबाद

की नई डीसी माधवी मिश्रा ने पदभार संभाला, कहा- लोस चुनाव पहली प्राथमिकता
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही