Search

 
 
 

धनबाद : मजदूरों के हक को लेकर अंतिम दम तक लड़ते रहे स्वपन दा- नागेंद्र कुमार

 
Nirsa : भाकपा (माले) नेता और एक्टू के पूर्व महासचिव स्वपन मुखर्जी की पुण्यतिथि संकल्प दिवस के रूप में मनाई गई. मैथन रोड स्थित माले कार्यालय में 6 सितंबर आयोजित समारोह में स्वपन मुखर्जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई. माले नेता नागेन्द्र कुमार ने कहा कि स्वपन मखर्जी आईपीएफ के संस्थापक नेताओं में से थे. उन्होंने सुखी जीवन और अच्छी नौकरी छोड़कर मजदूरों के हक के लिए भाकपा माले से जुड़ गए. आजीवन मजदूरों के हक के लिए लड़ते रहे. कम्युनिस्ट आंदोलन को भी आगे बढ़ाने का काम किया. दिल्ली, पंजाब व झारखंड में रहकर पार्टी व मजदूर आंदोलन का नेतृत्व किया. धनबाद जिले से उनका गहरा लगाव था. निरसा-चिरकुंडा क्षेत्र के मजदूरों की आवाज बुलंद करते रहे. धनबाद से लोकसभा का चुनाव भी लड़े थे. समारोह में मनोरंजन मलिक, अखिलेश्वर झा, असीम घोष, पंचानंद माजी, मोहन भगत, लालबाबू रजक, सुनील गिरि, बजरंगी पासवान प्रदीप माजी, लाल बहादुर गुप्ता, सत्येंद्र सिंह आदि मौजूद रहेथे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-mother-ready-to-take-the-body-of-shubham-killed-in-muthoot-robbery-case-father-had-refused/">धनबाद

:  मुथुट डाका कांड में मारे गए शुभम का शव लेने को मां तैयार, पिता ने किया था इनकार [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही