Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) धनबाद रेल मंडल के पाथरडीह स्टेशन पर धनबाद-टाटा नगर स्वर्णरेखा एक्सप्रेस का ठहराव 25 मई गुरुवार को शुरू हो गया. सांसद पशुपति नाथ सिंह ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया. गया. उन्होंने कहा कि इस ट्रेन के ठहराव के लिए रेलवे मुख्यालय से मांग की गई थी. अंततः लोगों की मांग पूरी हुई. इस फैसले से उन्हें राहत मिलेगी. बता दें कि इस ट्रेन का पाथरडीह स्टेशन पर पहले भी ठहराव होता रहा है. मगर ठहराव पैसेंजरों के लिए नहीं, बल्कि परिचालन सुविधा के लिए होता था. अब मुसाफिरों के लिए स्वर्णरेखा एक्सप्रेस से पाथरडीह और जमशेदपुर के बीच आवागमन सुलभ हो जाएगा. स्थानीय लोगों में रेलवे के इस फैसले से भारी उत्साह है. इस अवसर पर भाजपा नेत्री रागिनी सिंह, अपर मंडल रेल प्रबंधक आशीष कुमार सहित कई रेल अधिकारी मौजूद थे. [wpse_comments_template]
धनबाद: स्वर्णरेखा एक्सप्रेस का पाथरडीह स्टेशन पर ठहराव शुरू
Last Updated: May 25, 2023 12:00 AM (IST)