Katras/Baghmara: प्रखंड के बांसजोडा और मधुबन ग्राम पंचायत के स्वयंसेवकों ने गुरुवार 18 मई को प्रखंड कार्यालय बाघमारा के समक्ष धरना दिया. धरना को संबोधित करते हुए स्वयं सेवक मनोज कुमार सेन ने बीडीओ सुनील कुमार प्रजापति पर पीएम आवास के लाभुक से पैसे वसूली का दबाव डालने का आरोप लगाया. श्री सेन ने प्रोत्साहन राशि का भुगतान नहीं करने एवं आई डी बंद करने का आरोप लगाया. धरना पर बैठे रंजीत रविदास ने काम से बैठाने का आरोप लगाया. ग्राम स्वराज अभियान के जगत महतो ने कहा कि बगैर अभियोग की पुष्टि के दोनों स्वयं सेवकों को काम से वंचित कर दिया गया. मौके पर अंचलाधिकारी कमल किशोर सिंह से धरणर्थियों की वार्ता हुई. वार्ता में सीओ ने जांच कमिटी बनाने तथा बकाया प्रोत्साहन राशि का भुगतान का आश्वासन दिया. इस अवसर पर में युवा कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष शंकर महतो, विकास महतो अजय महतो, गौतम कुमार, श्यामलाल महतो, राजेश यादव, विशाल कुमार, चंदन महतो, सुरेश रविदास, संजय चौधरी, उपेंद्र महतो आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
धनबाद: स्वयंसेवकों ने बकाया प्रोत्साहन राशि व काम पर वापसी के लिए दिया धरना
Last Updated: May 18, 2023 12:00 AM (IST)