Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबादः बरवाअड्डा में अर्धनिर्मित बाउंड्री के अंदर मिला स्वीपर का शव

मनोज बापूनगर में किराए के मकान में रहता था और अक्सर घर के बाहर या आसपास के इलाकों में ही रात बिताया करता था. उसकी पत्नी सुनीता ने आशंका जताई है कि अत्यधिक ठंड के कारण मनोज की मौत हुई होगी.
Advertisement
Advertisement

Dhanbad : धनबाद जिले के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के 8 लेन इलाके में बुधवार को सुशनीलेवा स्थित अर्धनिर्मित बाउंड्री के अंदर एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला. स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतक की पहचान मनोज राम (50 वर्ष) के रूप में हुई है. वह पेशे से स्वीपर था और कचरा उठाने का काम करता था.


 बताया जाता है कि मनोज बापूनगर में किराए के मकान में रहता था और अक्सर घर के बाहर या आसपास के इलाकों में ही रात बिताया करता था. उसकी पत्नी सुनीता ने आशंका जताई है कि अत्यधिक ठंड के कारण मनोज की मौत हुई होगी. हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा.घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. बरवाअड्डा पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और सभी पहलुओं से पड़ताल कर रही है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही