Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: कोल डस्ट की सफाई के लिए लगाई गई स्वीपिंग मशीन, धमका कर हटवाया

jharia : झरिया (Jharia) नगर निगम द्वारा झरिया शहर के प्रमुख सड़कों पर जमी कोल डस्ट की सफाई को लेकर स्वीपिंग मशीन 19 अप्रैल से काम पर लगाई गई थी. स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल था. लेकिन एक दिन बाद ही उस काम पर ग्रहण लग गया. शुक्रवार 21 अप्रैल की शाम भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह समेत पार्टी के कई नेता व कार्यकर्ताओं ने झरिया धनबाद मुख्य मार्ग आर एस पी कॉलेज के समीप जोरदार विरोध किया. भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने कहा कि ग्रामीण एकता मंच के अध्यक्ष रंजीत सिंह द्वारा झारखंड हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर कर बीसीसीएल की लापरवाही से झरिया को प्रदूषित करने का मामला उठाया गया था. इसके बाद बीसीसीएल व नगर निगम ने स्वीपिंग मशीन को काम पर लगाया गया था. भाजपा सहित स्थानीय लोगों ने निगम की इस पहल का स्वागत किया था. लेकिन सत्ता पक्ष व निगम के कुछ भ्रष्ट अधिकारियों को यह बात पसंद नही आई. स्थानीय लोगों ने बताया कि कल जब स्वीपिंग मसीन से काम कराया जा रहा था तो निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों को डरायृ धमकाया गया. उन्हें गाली गलौज कर भगा दिया गया. श्रीमती सिंह ने कहा कि राजापुर से निकलने वाले कोयला लोड वाहनों से भगतडीह मोड़ से लेकर शिमलाबहाल पुल तक डस्ट से राहगीरों के साथ स्थानीय लोगों का जीना मुश्किल हो गया है. इस रोड से कोयला लोड हाइवा व ट्रक दिन-रात सरपट दौड़ते देखे जाते हैं. वाहनों के चलने से उड़ती धूल (कोयला मिली) लोगों के स्वास्थ्य पर असर डाल रही है. अगर नगर निगम इस संबंध में कदम नही उठाता है तो भारतीय जनता पार्टी के नेता व कार्यकर्ता जोरदार आंदोलन को बाध्य होंगे. मौके पर अखिलेश सिंह, अमर सिंह, रघुराम, संतोष शर्मा, पिंकू चौबे, रंजीत रवि नि, दिलीप भर्ती, बापी बुरी, प्रेम गोप समेत कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही