Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : कांग्रेस विकास का प्रतीक, मैथन और पंचेत डैम उसी की देन- संतोष सिंह

Maithon : कांग्रेस के निरसा विधानसभा के कार्यकर्ताओं का वनभोज सह मिलन समारोह 22 जनवरी को पंचेत डैम पर हुआ. पार्टी के धनबाद जिला अध्यक्ष संतोष सिंह बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित थे. उन्होंने कहा कि जिले के हर बूथ और हर पंचायत में संगठन को मजबूत करना है, ताकि 2024 लोकसभा चुनाव में धनबाद से पार्टी की जीत सुनिश्चित हो सके. भाजपा की आलोचना करते हुए कहा कि वर्तमान सांसद जिले का विकास करने में पूरी तरह से विफल रहे हैं. भाजपा सार्वजनिक उपक्रमों को बेचने पर तुली हुई है. जबकि कांग्रेस विकास का प्रतीक है. मैथन और पंचेत डैम कांग्रेस की ही देन है. जनता भाजपा से अब ऊब चुकी है और कांग्रेस की ओर देख रही है. समारोह की अध्यक्षता मो. मसूद आलम ने, जबकि संचालन मंटू राय ने किया. मौके पर डीएन यादव, दुर्गा दास, रेखा साव, मंगल धीवर, जियाउल हुसैन, मुबारक अंसारी, कपिल देव प्रसाद, वकील बाउरी, अजीत सिंह, विजय राय, रईस अंसारी, हीरा हांड़ी, बिरजू बाउरी, डब्ल्यू खान, हीरा राई, प्रमिला देवी, जयमाला देवी, गीता देवी, पिंकी खातून, सूरजमनी, मीना देवी सहित अन्य लोग उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-silver-medal-to-jharias-daughter-aadhya-in-womens-taekwondo-championship/">धनबाद

: महिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप में झरिया की बेटी आध्या को सिल्वर मेडल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही