Search

 
 
 

धनबाद : सिंदरी में बाहर से आने वाले मरीजों में डेंगू के मिल रहे लक्षण : डॉ.सीजी साहा

 
दिल्ली, कोलकाता, गुजरात व वाराणसी से आये 7 लोगों में पुष्टि, सिंदरी में ज़्यादातर इंफ्लुएंजा वायरस के मरीज़
Sindri : सिंदरी के सुप्रसिद्ध चिकित्सक सह पूर्व एफसीआईएल अस्पताल के चिकित्सक डॉ.सीजी साहा ने बताया कि सिंदरी में बाहर से आनेवाले मरीजों में ही अब तक डेंगू के लक्षण दिखाई दे रहे हैं. दिल्ली, कोलकाता, गुजरात और वाराणसी से सिंदरी आनेवाले लगभग सात मरीजों में डेंगू पुष्टि हुई है. सिंदरीवासियों के लिए खुशी की खबर यह है कि सिंदरीवासियों में यह लक्षण अभी तक देखने को नहीं मिले हैं. डॉ.साहा ने बताया कि बीते एक महीने में इंफ्लुएंजा वायरस के मरीजों की संख्या में भी वृद्धि हुई है. इंफ्लुएंजा बीमारी हवा में फैलने वाली बीमारी है. इसमें रोगियों में सर्दी, खांसी और बुखार के लक्षण दिखाई देते हैं. सिंदरी में रोगियों में 80 प्रतिशत में इसके लक्षम मिले हैं. इस बीमारी में एक रोगी के खांसने व छींकने से दूसरे व्यक्ति में वायरस प्रवेश कर जाता है. उन्होंने बताया कि इसकी रोकथाम के लिए रोगियों व उनके आसपास रहने वाले लोगों को मास्क का इस्तेमाल और मुंह ढ़कने से इस बीमारी से बचा जा सकता है. यह">https://lagatar.in/dhanbad-dvc-received-the-first-official-language-kirti-award-for-promoting-hindi/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : हिंदी को बढ़ावा देने के लिए डीवीसी को मिला प्रथम राजभाषा कीर्ति पुरस्कार [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही