Search

 
 
 

धनबाद : नेहरू कॉम्प्लेक्स में टेबल टेनिस प्रतियोगिता शुरू

 
Dhanbad : कोयला नगर स्थित नेहरू कॉम्प्लेक्स में धनबाद डिस्ट्रिक्ट टेबल टेनिस एसोसिएशन के द्वारा 8 जुलाई को टेबल टेनिस प्रतियोगिता शुरू हुई. प्रतियोगिता का शुभारंभ बीसीसीएल के जीएम (सिविल) बीएस घोष ने किया. एसोसिएशन के सचिव साकेत सिन्हा ने बालक, बालिका, महिला व पुरुष खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस एसोसिएशन द्वारा धनबाद में टेबल टेनिस का प्रशिक्षण दिया जाता है. जीएम बीएस घोष ने कहा कि टेबल टेनिस क्लब के विकास के लिए हर संभव सहयोग किया जाएगा. प्रतियोगिता में जिले के 70 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया. 9 जुलाई को प्रतियोगिता का समापन होगा.

खेल का परिणाम

अंडर-19 पुरुष वर्ग में सत्यम ने आदित्य को सीधे सेटों में हराकर फाइनल में प्रवेश किया. साहिल कुमार और सूरज कुमार को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई. महिला वर्ग में अंडर-19 में श्रीजोनी चटर्जी ने रागिनी चंपा को सीधे सेटों में हराया. सृजोनी चटर्जी ने हेमलता को हराकर फाइनल में प्रवेश किया. दूसरे सेमीफाइनल में स्नेह लता सिंह ने डिंपल राज को सीधे सेटों में हराकर फाइनल में प्रवेश किया. अंडर-17 पुरुष वर्ग में सूर्या ने आशीष को सीधे सेटों में हराया और चैंपियन बना. जबकि अंडर-19 महिला वर्ग में सरोजिनी चटर्जी चैंपियन बनी. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-sanskrit-week-ends-at-saraswati-vidya-mandir-bhulinagar/">धनबाद

: सरस्वती विद्या मंदिर भूलीनगर में हुआ संस्कृत सप्ताह का समापन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही