Search

 
 
 

धनबाद : एमपीएल में गुणवत्ता का ध्यान रख करें बेहतर उत्पादन- सीईओ

 
Maithon : विश्व गुणवत्ता दिवस मौके पर गुरुवार को मैथन पावर लिमिटेड (एमपीएल) में विविध कार्यक्रमों का आयोजन हुआ. अधिकारियों ने गुणवत्ता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए जीवन के हर क्षेत्र में गुणवत्ता को सर्वोपरि बताया. एमपीएल के सीईओ विजयंत रंजन ने सुरक्षा मानकों व गुणवत्ता का ध्यान रखते हुए बेहतर उत्पादन पर बल दिया. अधिकारियों व कर्मचारियों से कहा कि गुणवत्ता पूर्ण काम का परचम लहराने की आवश्यकता है. जीवन के हर क्षेत्र में गुणवत्ता का विशेष महत्व है. इसलिए क्या करते हैं, इससे कहीं ज्यादा महत्वपूर्ण है कैसे करते हैं. इसके लिए उन्होंने आपसी सुझाव और संवाद को महत्वपूर्ण बताया.  कहा कि काम के तरीकों और प्रक्रियाओं पर बारंबार गौर करें और काम सिर्फ अनुपालन के लिए नहीं, बेहतर प्रदर्शन के लिए करें. अपनी जिम्मेदारियों को समझें. चीफ सीएमओ सुधाकर टंडन ने कहा वास्तविक गुणवता के प्रभाव पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है. बेहतर गुणवत्ता के लिए जरूरी है कि पहले देखें, परखें, फिर काम को अंजाम दें. एमपीएल अधिकारी सुरोध डे व जयश्री चौधरी ने भी गुणवत्ता को लेकर अपने सुझाव दिये. यह भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/himanta-biswa-sarma-wants-to-become-cm-of-jharkhand-hemant-soren/">झारखंड

के सीएम बनना चाहते हैं हिमंता बिस्व सरमाः हेमंत सोरेन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही