Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : प्रखंड व पंचायत स्तर पर पुस्तकालय खोलने की करें पहल- अपर्णा

Advertisement
Advertisement

विस पुस्तकालय विकास समिति की सभापति ने अधिकारियों संग की बैठक  

Dhanbad : धनबाद जिले में संचालित पुस्तकालयों की स्थिति बद से बदतर है.राज्य सरकार की पहल के बाद भी इनकी स्थिति नहीं बदली है. यह बाते शुक्रवार को सर्किट हाउस में आयोजित बैठक में झारखंड विधानसभा की पुस्तकालय विकास समिति की सभापति निरसा विधायक अपर्णा सेनगुप्ता ने कहीं. उन्होंने बैठक में संबंधित पदाधिकारियों को जमकर फटकार भी लगाईं.कहा कि जिला शिक्षा पदाधिकारी पहले से संचालित पुस्तकालयों में प्रतियोगिता परीक्षा व उच्च शिक्षा की पुस्तक आज तक उपलब्ध नहीं करा पाए हैं. पंचायत और प्रखंड में पुस्तकालय की मांग लंबे समय से हो रही है, लेकिन वो मांग भी पूरी नहीं हो सकी है. इसके कारण निर्धन छात्र छात्राओं को पठन पाठन में लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.उन्होंने सभी प्रखंड एवं पंचायतों में पुस्तकालय निर्माण यथाशीघ्र कराने का निर्देश दिया. मंडल कारा धनबाद में संचालित पुस्तकालय में उपलब्ध पुस्तक, उसके संचालन, बच्चों की पाठ्य सामग्री आदि के संबंध में जेल अधीक्षक से जानकारी ली. वहीं बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो ने फुलारीटांड़ में एक निजी परियोजना से प्रभावित 100 परिवारों को पुनर्वासित करने, पुनर्वास के लंबित मामलों का जल्द निष्पादन करने, मुराईडीह में नियमित रूप से अनाज वितरण सुनिश्चित करनेका निर्देश दिया.बैठक में निदेशक डीआरडीए मुमताज अली अहमद, अपर समाहर्ता विनोद कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी राजेश कुमार सिंह, जिला शिक्षा पदाधिकारी भूतनाथ रजवार, उप नगर आयुक्त प्रकाश कुमार आदि उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-smuggling-of-old-iron-parts-and-machines-from-closed-collieries-in-full-swing/https://lagatar.in/dhanbad-smuggling-of-old-iron-parts-and-machines-from-closed-collieries-in-full-swing/">धनबाद

:  बंद कोलियरियों से लोहे के पुराने पार्ट्स व मशीनों की तस्करी जोरों पर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही