Search

 
 
 

धनबाद: एच3एन2 की पहचान व रोकथाम के करें उपाय: सिविल सर्जन

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) एच3 एन 2 की पहचान, बचाव व रोकथाम को लेकर 22 मार्च को सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक हुई. सिविल सर्जन ने कहा कि देश के अंदर मौसमी इन्फ्लुएंजा वायरस (एचIएन1,एच3एन2) के मरीजों की संख्या में पिछले कुछ दिनों में वृद्धि देखी गई है. इनमें से कुछ स्थानों में वायरस संक्रमण की अधिकता चिंता का विषय है. इस संबंध में राज्य सरकार से प्राप्त सभी दिशा निर्देशों का पालन करने का निर्देश दिया. साथ ही अपने क्षेत्र में आईएलआई/एसएआरआई के मरीजों की विशेष निगरानी करते हुए आईडीएसपी के पोर्टल में इसकी प्रविष्टि सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. ताकि मामलों की अनुपातिक ट्रेंड एनालिसिस की जा सके व संदिग्ध केस का सैंपल कलेक्ट कर जांच के लिए भेजा जा सके. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही