Search

 
 
 

धनबाद : बलियापुर में जागरूकता रैली निकाल बताए स्वस्थ रहने के तरीके

 
Sindri : बाल विकास परियोजना की ओर से पोषण माह मनाया जा रहा है. इसके तहत 2 सितंबर को धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/dhanbad-dead-body-of-youth-found-in-bushes-in-jharia-stabbing-mark-in-neck/">(Dhanbad)

जिले के बलियापुर प्रखंड कार्यालय से जागरूकता रैली निकाली गई. इसमें पोषण सखियां सहित प्रखंड कर्मी शामिल हुए. रैली ने बलियापुर के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर लोगों पोषण का महत्व समझाया. बच्चों का तंदुरुस्त रखने के तरीके बताए. रैली में शामिल पोषण सखियां हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां-बैनर लिए हुए थीं. कई तो गले में पोषक तत्वों वाले फलों व सब्जियों की माला भी पहनी थीं. रैली का नेतृत्व प्रखंड प्रमुख पिंकी देवी व बीडीओ अमित कुमार ने किया. इसके पूर्व बलियापुर प्रखंड कार्यालय में बीडीओ ने लोगों को पोषण अपनाने की शपथ दिलाई. सीडीपीओ अल्पना कुमारी ने कहा कि कुपोषित बच्चों को आहार के रूप में पोषक तत्व देने और लोगों को पोषाहार के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से यह रैली निकाली गई है. बच्चों के पोषण के साथ-साथ महिलाओं के स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी जरूरी है. कोई भी कुपोषित बच्चा छूटे नहीं इसके लिए गर्भवती महिलाओं एवं नवजात बच्चों की मॉनिटरिंग आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से की जाएगी. मौके पर राशिद फखरी, विजय कुमार, महिला पर्यवेक्षिका श्वेता कुमारी, कीर्ति कुमारी, रश्मि, पूर्णिमा कुमारी, तेजस्विनी परियोजना के ब्लॉक को-ऑर्डिनेटर प्रमोद कुमार महतो, फील्ड को-ऑर्डिनेटर एजाज अहमद, रामकृष्ण साधु, सभी कलस्टर के को-ऑर्डिनेटर, सेविका, सहायिका व अन्य लोग मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-winner-of-rajkamal-saraswati-vidya-mandir-on-the-first-day-of-towing/">धनबाद

: रस्सा-कसी के पहले दिन राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर विजेता [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही